फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संत राजिंदर सिंह के सत्संग में आएंगे हजारों सत्संगी...सुरक्षा का खाका तैयार

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर संत राजिंदर सिंह महाराज के़ सत्संग को लेकर निरीक्षण कर कमेटी के लोगों से बातचीत क - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह 15 अप्रैल को सत्संग और आध्यात्मिक दीक्षा कार्यक्रम के लिए शाहजहांपुर आएंगे। सवान कृपाल रूहानी मिशन की कमेटी ने सत्संग की समस्त तैयारियों को पूर्ण कर ली हैं। सुरक्षा का भी खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बरेली मोड़ स्थित रैली मैदान पर मीडिया प्रभारी सौरव नरूला ने बताया कि सत्संग में करीब 25 से 30 हजार सत्संगियों के आने की संभावना है। सत्संग में विदेशियों का भी आगमन होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रैली ग्राउंड पर संगत को दर्शन शाम सात बजे से होंगे।
वहीं, राजिंदर सिंह 15 अप्रैल की शाम को सात बजे सत्संग स्थल पहुंचेंगे और प्रवचन के माध्यम से भाईचारे, प्रेम और मन को शांत रखने का तरीका सिखलाएंगे। सत्संग के पश्चात रात 9 बजे नए सत्संगियों के लिए नामदान का कार्यक्रम भी इसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. कैलाश रस्तोगी ने बताया कि सत्संग में नेत्र परीक्षण और जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। मंच से लेकर जनता के बीच में चलते हुए प्रवचन देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए गैलरी भी तैयार की गई है। सत्संग पंडाल को सीसी कैमरों से लैस किया गया है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान अनिल अग्रवाल, अजय रस्तोगी, अशोक अग्रवाल, हरपाल, रामकुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।

डीएम-एसपी ने निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी सौरभ दीक्षित ने सोमवार दोपहर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह के साथ रैली ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अग्नि सुरक्षा एवं विद्युत सुरक्षा सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। निर्देश दिए कि लंगर के लिए खाना बनने के दौरान वहां पर जिम्मेदार व्यक्ति की मौजूदगी रहे। इसके बाद सभी अधिकारियों ने मंच निर्माण, जनता गैलरी, निकास द्वार, लंगर स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें