फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी समारोह में फायरिंग करने वाले गिरफ्तार, मांगी माफी

विज्ञापन
खुदागंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शादी समारोह में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने के मामले में खुदागंज पुलिस ने बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के घटपुरी निरासी हरि सिंह व सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को सोशल मीडिया पर खुदागंज के बखौरा गांव में एक शादी समारोह में फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती। 25 सेकंड के वीडियो में पांच फायर किए गए थे। वीडियो दिन का था। सजी खड़ी गाड़ी के पास ही दोनों ने फायरिंग की थी।
वीडियो बदायूं जिले का बताते हुए वहां की पुलिस को टैग किया गया था। वहां से स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया था कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति अपने परिवार संग अब शाहजहांपुर में रहते हैं। सुधीर की लाइसेंसी बंदूक थी। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में बदायूं के हरि सिंह व सतेंद्र सिंह का नाम सामने आया। दोनों पकड़ लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें