फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टफुलनेस प्रोग्राम से तनावमुक्त होंगे लोग

Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
हार्टफुलनेस प्रोग्राम से तनावमुक्त होंगे लोग
विज्ञापन
श्री रामचंद्र मिशन आश्रम की ओर से पूरे विश्व में हार्टफुलनेस प्रोग्राम (आत्मशुद्धि का महाअभियान) शुरू किया गया है। कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में मंगलवार को राष्ट्रीय समन्वयक  सतवीर बख्शी और छवि सिसोदिया ने मिश्रीपुर स्थित आश्रम में मीडिया से रू-ब-रू होकर जानकारी दी। श्री बख्शी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियां स्वाभाविक रूप से हमारे मन को तनावग्रस्त कर देती हैं, इस तनाव से बचने के लिए स्वस्थ मस्तिष्क की आवश्यकता होती है। हम मानसिक रूप से स्वस्थ रहें इसके लिए विज्ञान और मनोविज्ञान सम्मत एक मात्र उपाय सुझाया गया है, जिसे हम ध्यान कहते हैं। ध्यान का संबंध किसी धर्म, मजहब अथवा संप्रदाय से नहीं है। बल्कि इसका सीधा संबंध मानसिक स्वास्थ्य और मनोनियंत्रण से है, जो आदमी के शरीर शास्त्र एवं मनोविज्ञान पर आधारित है। उन्होंने बताया हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के प्रमुख कमलेश पटेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कई समर्पित शोधकर्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य के विकास की तकनीक विकसित की है, जो पूरे विश्व में अपनाई जा रही है। भारत में भी निजी एवं व्यवसायिक क्षेत्रों, राजकीय विभागों समेत पुलिस, सेना, रेलवे, पैरामिलेट्री फोर्स के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं। बताया: यह प्रोग्राम 110 देशों में शुरू किया जा चुका है। इस अवसर पर आश्रम के जोन प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव और प्रबंधक रवींद्र कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन


एसएस कॉलेज में लगी हार्टफुलनेस कार्यशाला
हार्टफुलनेस प्रोग्राम के अंतर्गत जिले में रिलायंस पॉवर परियोजना, केएसएफएल और एसएस कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएस कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र पर चल रही बीएड द्वितीय वर्ष की कार्यशाला में प्रोग्राम के राष्ट्रीय समन्वयक सतवीर बख्शी ने युवाओं का आह्वान किया कि वह स्वस्थ मन और शरीर के लिए इस प्रोग्राम से जरूर जुड़ें। चिकित्सा शास्त्र भी स्वीकार कर चुका है कि स्वस्थ मन से ही शरीर भी स्वस्थ रहता है, इसलिए तनावमुक्त जीवन के लिए हार्टफुलनेस प्रोग्राम से जुड़ना सभी के लिए लाभकारी रहेगा। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया और केंद्र समन्वयक डॉ. प्रभात शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षाविद् संतोष पांडेय, विनोद श्रीवास्तव, रवींद्र सिन्हा, सर्वेश चंद्रा, अमित चंद्रा, कविता अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, राकेश सक्सेना, एसएस वैश्य, डॉ. राजीव सिंह, अमित शर्मा, अरविंद शुक्ला, डॉ. संदीप मिश्र, बलराम वाजपेयी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें