फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपरा में तैनात सफाई कर्मी निलंबित

Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी ने निगोही ब्लॉक के राजस्व ग्राम हरपरा में नियुक्त सफाई कर्मचरी आनंद कुमार को गांव की सफाई व्यवसथा के प्रति लापरवाह पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के लिए तिलहर के एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित किया है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि गत तीन मई को तहसील दिवस में की गई एक शिकायत के आधार पर निगोही के एडीओ पंचायत से जांच कराई गई। स्थलीय निरीक्षण में एडीओ ने पाया कि हरपरा गांव में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्रामीणों ने बताया कि आनंद कुमार कई माह से गांव में सफाई करने नहीं आए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें