फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तलाशे जाएंगे बोगस फर्म बनाने के आरोपी, पंजीकरण निरस्त

Sun, 15 Dec 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में बोगस फर्म के नाम पर दो माह में साढ़े आठ करोड़ का करोबार करने के मामले में जांच टीम ने रिपोर्ट बनाकर खंड कार्यालय को सौंप दी है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। फर्म की ओर से दिल्ली की जिस फर्म को माल भेजा गया है, उसकी जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि फर्म ने करीब दो करोड़ की कर चोरी की है।
विज्ञापन




दो माह में साढ़े आठ करोड़ का कारोबार करने के मामले में शक होने पर झांसी के संयुक्त आयुक्त की रिपोर्ट पर जलालाबाद के प्रतापनगर क्षेत्र में एक फर्म पर बृहस्पतिवार की रात छापेमारी की थी। यहां पर फर्म के नाम पर कुछ नहीं मिला था। फर्म प्रतापनगर निवासी 19 वर्षीय शोएब के नाम पर 10 अक्टूबर 2024 को पंजीकृत हुई थी। फर्म ने लोहा और स्टील महाराष्ट्र की कंपनियों से खरीदकर जलालाबाद लाने के बजाय दिल्ली की फर्माें को बेच दिया था। पंजीकृत फर्म को 30 दिन के अंदर बैंक एकाउंट का नंबर दर्ज कराना जरूरी है, लेकिन फर्म संचालक ने बैंक एकाउंट की डिटेल दर्ज नहीं कराई थी। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि फर्म के संचालक से संपर्क नहीं होने पर केंद्रीय शाखा को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। पूरा कारोबार ऑनलाइन होने की वजह से तलाश करना काफी मुश्किल होगा। दिल्ली में जिन फर्मों को माल सप्लाई किया गया है, केंद्रीय शाखा की टीम उनसे संपर्क करके फर्म के संचालक का पता लगाने का प्रयास करेगी। फिलहाल परमानेंट एकाउंट नंबर के आधार पर हुआ पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।

बरगलाता रहा आरोपी शोएब
आरोपी ने फर्म का ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसमें इस्तेमाल पैन आदि कागज संबंधित व्यक्ति के ही हैं या किसी दूसरे व्यक्ति के हैं, इसको लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिस मोबाइल नंबर पर फर्म का पंजीकरण हुआ था, उस नंबर पर जीएसटी टीम ने बात की। दूसरी ओर से जवाब मिला कि वह शोएब बोल रहा है और 10 मिनट में जलालाबाद मंडी गेट पर मिलेगा। टीम वहां पहुंच गई। काफी देर तक उसके नहीं आने पर फिर से फोन किया गया तो उधर से बताया गया कि उसके परिवार में किसी की मृत्यु हो गई है। इसके बाद से नंबर बंद जा रहा है। विभाग का मानना है कि फर्म का पंजीकरण ऑनलाइन किए जाने से स्थलीय जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन-
फर्म से संबंधित लोगों से संपर्क किया जाएगा। फर्म ने महाराष्ट्र से माल खरीद दिखाई है। मध्य प्रदेश के बाद उनकी लोकशन नहीं मिल पाई। माल दिल्ली की फर्माें को सप्लाई किया गया है। इन फर्माें से संपर्क करके संचालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

- अनिरुद्ध सिंह, डिप्टी कमिश्नर राज्यकर विशेष अनुसंधान शाखा बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें