फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ये बारिश से नहीं... पाइप लाइन लीक होने से है जलभराव

विज्ञापन
नरेश अरोड़ा। - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोविंदगंज बाजार में पाइप लाइन लीक होने की वजह से सुबह होते ही पानी भर जाता है। व्यापारियों का कहना है कि रोज पानी भरने से उनके प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंच सकता है। वे लोग कई बार अपने आप मरम्मत करा चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नगर निगम सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

गोविंदगंज में सीवर लाइन डालने के दौरान जलापूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। व्यापारियों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की। मौके पर पहुंचे इंजीनियर पाइप लाइन लीक होने का स्थान नहीं खोज पाए। इसके बाद व्यापारियों ने अपने पास से रुपये खर्च करके लीकेज की समस्या से बचने के लिए मरम्मत कराई, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
अब तो हालात ये हो गए हैं कि रोजाना सुबह सड़क पर पानी बहने लगता है। दुकानदारों के मुताबिक पानी के बहाव से उनके दुकानों की नींव बैठने का खतरा बढ़ गया है। दुकानों के अंदर सीलन होने से सामान खराब होने लगा है। सुबह दुकान खोलने आने पर पहले सड़क पर सफाई करानी पड़ती है। नगर निगम के अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों की बात
गोविंदगंज बाजार में अलग-अलग स्थानों पर तीन जगह से पाइप लाइन लीक हो रही है। इससे पानी भर जाता है। नगर निगम में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
- नरेश अरोड़ा

पानी भरने से दुकान को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। बाजार के लोग खुद कई बार अपने पास से पाइप लाइन की मरम्मत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
- अभिनव खुराना

सुबह जब दुकान खोलने के लिए आओ तो पहले सड़क की सफाई करानी पड़ती है। इसके बाद दुकान के अंदर घुस पाते है। इससे काफी दिक्कत होती है।
- सैय्यद मुनीर

जलभराव की वजह से दुकान में सीलन होने लगी है। नींव में पानी भरने लगा है। इससे दुकान को नुकसान पहुंच सकता है। समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए।
- अंशुल सहगल

गोविंदगंज में पाइप लीक होने से हो रहे जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

नरेश अरोड़ा।- फोटो : mathura

नरेश अरोड़ा।- फोटो : mathura

नरेश अरोड़ा।- फोटो : mathura

नरेश अरोड़ा।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें