शाहजहांपुर में रोटी गोदाम स्कूल में तृतीय सोपान शिविर के दौरान मीनारें बनाते स्काउट-गाइड। संवा
शाहजहांपुर। भारत स्काउट-गाइड उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से तृतीय सोपान जांच शिविर शुरू हो गया है। पहले दिन स्काउट-गाइड ने मीनारें बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला स्काउट-गाइड परिसर रोटी गोदाम में कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता ने ध्वज शिष्टाचार से किया। उन्होंने बीईओ नागेंद्र सिंह के साथ भारत में स्काउट-गाइड जनक पंडित श्रीराम बाजपेयी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सिंधौली, भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, तिलहर व ग्रामीण की स्काउट-गाइड की टीमों को प्रार्थना, झंडा गीत, बीपी गांठें, हाथ मिलाना व स्काउट-गाइड इतिहास आदि विषयों की जानकारी दी गई।
जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने स्काउट-गाइड को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर ब्लॉक स्काउट मास्टर अमित त्रिपाठी, विजयकांत, विजय पाल, अंकित, नीरज वर्मा, राम प्रताप आदि मौजूद रहे।