फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरों ने की ट्रांसफॉर्मर से तेल चुराने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा के हथौड़ा में दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी फेज-2 में चोरों ने ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी करने की कोशिश की। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर निगम के कर्मचारी और पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। कॉलोनी के लोगों ने तेल चोरी करने आने वालों की कार का वीडियो बना लिया है। मामले में रोजा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी के पास 250 केवी के दो ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। शनिवार की रात कार से आए कुछ लोगों ने ट्रांसफॉर्मर से तेल निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। आहट पाकर कॉलोनी के लोगों ने मोबाइल से उनकी गाड़ी का वीडियो बना लिया, साथ ही हथौड़ा उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी दी। रात सवा बारह निगम के कर्मचारी और हथौड़ा चौकी इंचार्ज पहुंचे तो आरोपी कार समेत भाग गए। वीडियो में दिख रही गाड़ी आयुष गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है। उपकेंद्र के अवर अभियंता अंकित तिवारी ने रोजा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

लगातार तेल चोरी की वारदातें, पकड़ में नहीं आ रहा गिरोह
ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने की वारदातें लगातार सामने आ रहीं हैं। विद्युत निगम से भी तेल पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। हथौड़ा उपकेंद्र को करीब चार हजार लीटर तेल की जरूरत है। इसी तरह निगोही रोड, रोजा, अब्दुल्लागंज उपकेंद्रों समेत पूरे शहर के लिए दस हजार लीटर तेल की आवश्यकता है। निगम को तेल सौ रुपये लीटर मिलता है, जबकि बाजार में अधिक दाम पर चोरी-छिपे बेचा जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, 250 केवी ट्रांसफॉर्मर में साढ़े चार सौ लीटर, चार सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर में साढ़े पांच सौ लीटर, 630 केवी के ट्रांसफॉर्मर में 810 लीटर पेट्रोल डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें