फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर हादसे ने छीनीं खुशियां: लखीमपुर खीरी में वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Mon, 20 Oct 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र में दिवाली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-लखीमपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह गांव गौहनिया आलम में ताज होटल के निकट हुआ। दीपावली के दिन तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन

  
थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब पांच बजे गौहनिया आलम में ताज होटल के निकट किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शाहजहांपुर के थाना रोजा के ग्राम सहजना निवासी गुड्डू (45),  संतराम (50), पसगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया आलम निवासी हरिपाल (30) गंभीर घायल हो गए।

मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी पुलिस ने गंभीर घायलों को सीएचसी भावलखेड़ा जनपद शाहजहांपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को शाहजहांपुर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें