फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी के एक दिन बाद ही पकड़ लिए चोर, बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बाइक चोरी के एक दिन बाद ही पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक सहित पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला देवस्थान निवासी सोबरन ने 26 मार्च को पुलिस को बताया था कि उनकी मोहल्ले में ही मंदिर के पास प्रसाद की दुकान है। दोपहर एक बजे उनकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि 27 मार्च को नाहिल रोड के गुधनी मोड़ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुवायां की ओर से बाइक से जा रहे दो युवकों को रोका गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि दोनों के पास चोरी की बाइक है। पकड़े गए पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा के राज कश्यप और मोहल्ला छावनी के अजय कुमार ने बताया कि उनके पास बाइक नहीं है। घूमने के लिए उन्होंने बाइक चोरी की थी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। कोर्ट से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें