तिलहर। एलबीजेपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एनसीसी परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र वितरण के दौरान कुछ छात्रों ने उस वक्त हंगामा करना शुरू कर दिया, जब फीस बकाया होने का हवाला देकर उनके प्रवेशपत्र रोक लिए गए। एक छात्र के पिता रईस ने थाने जाकर मामले की पुलिस से शिकायत की, लेकिन काॅलेज के प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह ने अभिभावक समेत छात्रों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि कुछ छात्रों ने पूरे वर्ष की एनसीसी फीस जमा नहीं की थी। इस पर उनके प्रवेशपत्र अस्थायी रूप से रोके गए थे। बाद में कई छात्रों ने बकाया फीस जमा कर दी, जबकि कुछ ने परीक्षा के बाद जल्द फीस जमा करने का लिखित रूप से आश्वासन दिया। इसके बाद सभी छात्रों को प्रवेशपत्र वितरित कर दिए गए।
प्रधानाचार्य ने प्रवेशपत्र नहीं देने के छात्रों के आरोप काे निराधार बताया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद