फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट थाने से पांच सौ मीटर के फासले पर चोरों ने तीन दुकानों में की चोरी

विज्ञापन
कांट में कुर्रियाकलां रोड पर चोरी की घटना के बाद दुकान के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कांट। शुक्रवार की रात गौतम मौर्य की हत्या को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के दावे उस वक्त खोखले साबित दिखे, जब रविवार की रात चोरों ने थाने से पांच सौ मीटर के फासले पर स्थित कुर्रियाकलां मार्ग पर तीन दुकानों को अपना निशाना बना लिया। चोर तीनों दुकानों में नकब लगाकर वहां से लाखों के जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। अब सीसी कैमरों की फुटेज के सहारे पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए हाथ-पांव मार रही है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा कर रही थी, हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने रात में हाईवे पर गश्त बढ़ाने का दावा किया, लेकिन पुलिस के इन दावों की चोरों ने कलई खोल दी। रविवार की रात चोरों ने कस्बे के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी अजय कुमार की किराने की दुकान और कुछ दूरी पर चौक कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रिंस वर्मा और आशीष वर्मा की सराफा दुकानों में नकब लगाई और शटर भी तोड़ दिए।
चोर प्रिंस वर्मा की दुकान से 2.50 लाख रुपये और आशीष की दुकान से एक लाख रुपये के आभूषणों के अलावा अजय कुमार की दुकान से करीब 60 हजार रुपये कीमत का किराना सामान चोरी कर ले गई। ये तीनों दुकानें 100 मीटर के दायरे में हैं। सोमवार को सुबह उधर से निकले लोगों ने दुकानों के शटर टूटे देखे तो तीनों दुकानदारों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाॅड की टीम मौके पर पहुंच गई। खोजी कुत्ता दुकानों के अंदर गया और वहां से निकल कर कुछ दूर जाकर रुक गया। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि चोर किसी वाहन से आए होंगे। सीओ शुभम वर्मा के अनुसार चोरों का सुराग लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
-
फोटो 40



तीन दुकानों में चोरी पर भड़के व्यापारी, सीओ को दिया ज्ञापन



शाहजहांपुर। कुर्रियाकलां रोड पर तीन दुकानों के शटर काटकर लाखों की चोरी के बाद भड़के आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ सदर शुभम वर्मा से मुलाकात की। उनसे घटना के खुलासे की मांग की।



जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी कांट पहुंचे। व्यापारियाें ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद कांट थाने में सीओ सदर का घेराव कर पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए। करीब 30 मिनट चली वार्ता के बाद सीओ ने एक सप्ताह में घटना के खुलासे व माल बरामदगी का आश्वासन दिया। उन्होंने लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई और बाजार में नियमित पिकेट ड्यूटी लगाने का भरोसा दिया। इस मौके पर अजय मोहन शुक्ला समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद

कांट में कुर्रियाकलां रोड पर चोरी की घटना के बाद दुकान के बाहर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें