शाहजहांपुर। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च व क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज लुधियाना के सहयोग से समाजसेवी संस्था ग्रेट ने तिलहर के गांव उबोटा में कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया।
संस्था की अध्यक्ष शाजिया जलील ने बताया कि तिलहर के 25 गांवों को कैंसर रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। अभियान की जिम्मेदारी संस्था को दी गई है। उन्होंने गांवों की आशाओं को कैंसर से बचाव, शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच कराने की जरूरत व कैंसर पाए जाने पर उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने आशाओं से कहा कि वे गांवों में घर-घर जाकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करें। तंबाकू, गुटखा, सिगरेट जैसे नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं। संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने के लिए प्रेरित करें। बैठक में कमर जहां, वीरा देवी, कुसुम मौर्य, गंदावरी, सुनीता वर्मा, कुसुम, रेखा देवी, मधुबाला आदि मौजूद रहे। संवाद