फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तंत्रमंत्र से बीमारी ठीक करने के नाम पर 19.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां(शाहजहांपुर)। मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी रमेशचंद्र ने पुत्र को तंत्रमंत्र से ठीक करने के नाम पर 19.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ की जांच के बाद एसपी के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रमेशचंद्र ने बताया कि वह पुवायां सीएचसी पर पैथोलॉजिस्ट थे। उनके बड़े पुत्र की तबीयत खराब रहती थी। इसका वह काफी समय से इलाज करा रहे थे। इस बीच उनकी मुलाकात पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव वासुपुर निवासी बकाउल्ला से हुई। बकाउल्ला ने उनको बताया कि वह एक तांत्रिक को जानते हैं जो उनके पुत्र को पूरी तरह से ठीक कर देगा। चार-पांच दिन बाद बकाउल्ला ने उनकी मुलाकात पूरनपुर के गांव धनेगा के रुखसाद उर्फ बाला, नौशाद उर्फ नौशे, सादिर और एक अन्य से कराई। जिन्होंने पुत्र को ठीक करने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने पुत्र पर भूत-प्रेत का साया बताते हुए एक लाख रुपये का खर्च बताया।

उन्होंने आरोपियों को एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन पुत्र ठीक नहीं हुआ तो आरोपियों ने काम अधूरा रह जाने की बात कहते हुए दो लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद 11 बार में कुल 19 लाख 50 हजार रुपये ले लिए गए। बाद में उनको ठगी का अहसास हुआ। कुछ महीने बाद आरोपियों ने उनके पुत्र को कुछ खाने को दिया, इसके कुछ दिन बाद ही पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुत्र की मौत से वह अवसाद में चले गए थे। ठीक होने पर रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर रमेशचंद्र ने एसपी से शिकायत की थी। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले की जांच की गई थी। जांच के बाद एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें