फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेटे की दूसरी शादी के लिए उसके लापता होने की बनाई कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर । डेढ़ माह से लापता युवक बरेली के एक रिश्तेदार के घर पर मिला। पूछताछ में पता चला कि युवक लापता नहीं हुआ था, बल्कि उसकी दूसरी शादी कराने के लिए उसके पिता ने उसे रिश्तेदार के घर भेजकर कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

12 नवंबर को गांव धन्योरा निवासी एक व्यक्ति ने शादीशुदा बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बिहार की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसने करीब चार वर्ष पूर्व युवक से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप लगाया कि उसकी ससुराल वालों ने उसके पति को कहीं छुपा दिया है और उसे घर से निकालने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।
युवती के बयान के आधार पर पुलिस को युवक के पिता की भूमिका संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने बरेली के एक गांव से युवक को उसके रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। अपराध इंस्पेक्टर सुनील यादव ने बताया कि युवक के परिजनों ने युवती को बिहार भेजने के लिए यह पूरा नाटक रचा था। ताकि उसके जाने के बाद युवक की दूसरी शादी कराई जा सके। युवक से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें