फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हरिहरपुर में 11 बच्चे निकले चेचक से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। हरिहरपुर गांव में चेचक का प्रकोप है। शुक्रवार को डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम ने हरिहरपुर गांव पहुंचकर शिविर लगाया। इसमें 40 लोगों की जांच की गई। 11 बच्चे चेचक से पीड़ित निकले।
विज्ञापन


चेचक रोगियों को दवाई देकर अलग रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद 29 लोगों की अलग-अलग जांच हुई, जिसमें सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज पाए गए। स्वास्थ्य टीम ने दवाइयां दीं। स्वास्थ्य टीम में डॉ.संदीप शुक्ला, डॉ.निखिल, डॉ.पूजा राज, कीर्ति, अंकित कुमार व डॉ.जीनत शामिल रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि हरिहरपुर गांव में स्वास्थ्य टीम लगातार चेचक से पीड़ित बच्चों की देखभाल करती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें