शुक्रवार को भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जनपद रत्न एवं समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि मालवीय जी महापुरुषों की श्रेणी में अग्रणी स्थान रखते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।
ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम धाम संस्कृति केंद्र पर मनाए गए जयंती समारोह में डॉ. मिश्र ने कहा कि महामना बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, वह महान शिक्षाविद के साथ महान राजनेता और दूरदृष्टा भी थे। मुख्य वक्ता एवं संगठन के संस्थापक राजाराम मिश्र ने कहा कि महामना मालवीय जी ने समाज सुधारक की भूमिका निभाई। उन्होंने जीवन पर्यंत देश को गौरवांवित किया और अपने जीवन को प्रेरणादायी बनाया। मालवीय जी का जीवन अनुकरणीय है।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात रंजन पांडेय ने कहा कि महामना समाज के लिए हमेशा ही प्रेरणास्रोत रहे हैं। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष केशव चंद्र मिश्र ने कहा कि मालवीय जी ने हमेशा देश को नई दिशा दी। उनका चिंतन समाजहित में रहा। इस अवसर पर आशुतोष शुक्ल, आलोक द्विवेदी, अवधेश दीक्षित, राकेश द्विवेदी, अनिल मालवीय, सूर्यमणि पांडेय, सत्यपाल मिश्र आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व सभी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद समाज के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत किया गया।
जिला महामंत्री राकेश पांडेय के संचालन में हुए समारोह में राजेश पांडेय, भास्कर द्विवेदी, अमित शर्मा, राम अनुराग मिश्र, बृजनंदन मिश्रा, राजेश दीक्षित, देवेंद्र पांडेय, रवींद्र तिवारी, जेडी मिश्रा, गोपाल दीक्षित, नीरज शुक्ला, हरीमोहन अग्निहोत्री, चंद्र प्रकाश वाजपेयी, अंबरीष शुक्ला, अतुल अग्निहोत्री, रमेश बाबू तिवारी, सुधीर मिश्र आदि मौजूद रहे।
इधर, रामा एकेडमी में महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आनंद मोहन पांडेय ने कहा कि मालवीय जी संवेदना, राष्ट्रीयता और आदर्शों की प्रतिमूर्ति थे। उनका संपूर्ण जीवन भारतीयता की शैली से सराबोर रहा। राज कुमार दीक्षित ने कहा कि महापुरुषों का राजनीतिकरण कर वोट का मेहरा बनाया जाना उचित नहीं है। इस मौके पर रमेश शंकर पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, कीर्तिमान च्यवन, पंकज अवस्थी, देवेश त्रिपाठी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजन में सौरभ शर्मा, अमित त्रिवेदी, मनमोहन त्रिपाठी, कौशलेंद्र, हर्षित पांडेय, मनोरथ मिश्रा, विकास सक्सेना, सचिन सक्सेना, शैलेंद्र वाजपेयी आदि मौजूद रहे।