ईद मीलाद-उन-नबी के मौके पर मदरसा शम्सिया फैजाने हातम में धूमधाम से जलसे का आयोजन हुआ। इसमें तमाम मौलानाओं ने तकरीर करते हुए कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया।
मौलाना फुरकान रजा नूरी ने कहा कि इस्लाम इंसानियत पर चलकर पैगंबरे इस्लाम की शिक्षाओं पर चलने की शिक्षा देता है। इसलिए दूसरों की मदद करें। नबी के बताये रास्ते पर चलें। जलसे का आगाज कारी निजामुद्दीन ने तिलावते कुरान पाक से किया। जलसे की सदारत काजी अकरम सलीम ने की। इस दौरान खानकाह लियाकती के सज्जादानशीन मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां, मुन्ने मियां, अकील मियां, जाहिद मियां, साजिद अली, फुरकान खां, राशिद अली, बिलाल, काशिफ, शारिक अली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शाह शमशुद्दीन मियां के सज्जादानशीन ने सभी का आभार व्यक्त किया।