फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह गांवों के 2800 घरों में 6.30 घंटे रहा बिजली संकट

Sat, 23 Mar 2024 04:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। निर्माणाधीन हाईवे के बीच में आ रहे बिजली के दो खंभों की शिफ्टिंग की वजह से तहसील क्षेत्र के छह गांव के 2800 घरों में साढ़े छह घंटे बिजली नहीं आई। त्योहार की वजह से क्षेत्र के लोगों को कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


निर्माणाधीन हाईवे पर बड़ागांव के पास सड़क के बीच में दो बिजली के खंभे आ रहे थे। इस कारण काम अवरुद्ध हो रहा था। इसे हटाने के लिए बिजली निगम से एनएचएआई अधिकारियों ने कहा था। अवर अभियंता जयंत कुमार ने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे शटडाउन लेकर बड़ागांव के पीछे 33 केवी लाइन पर काम को शुरू कराया। लाइन को हटाने के साथ ही खंभे दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए गए। इसके चलते रक्शा, मुड़िया पवार, सिसौया समेत छह गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता जयंत कुमार ने बताया कि कार्य को पूर्ण कराकर शाम साढ़े पांच बजे बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें