फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रात में गरज के साथ हुई बारिश...दिन में छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के कारण मौसम न फिर रंग बदला है। मंगलवार रात में गरज के साथ बारिश हुई। बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। सुबह पूर्वी हवा चली और शाम को पछुआ हवा चलने लगी। वायुदाब बढ़ा हुआ है। इसके असर से बृहस्पतिवार को मौसम खुलेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात सात मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 15 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आसपास के जनपदों में ओलावृष्टि हुई है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। बृहस्पतिवार को मौसम खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन


फसलों के लिए बारिश लाभकारी
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं, गन्ना, मसूर आदि फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है। आलू में भी झुलसा रोग लगने का खतरा कम हो जाएगा। सरसों के फूल झड़ने की आशंका रहती है। इससे उत्पादन पर फर्क पड़ सकता है। अन्य सभी सब्जियों के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। फसलों के साथ सब्जियों के उत्पादन में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें