फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह घंटे का शटडाउन लेकर 14 घंटे गुल कर दी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। हाईटेंशन लाइन को बदलने के लिए साढ़े छह घंटे का शटडाउन लेने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारी काम पूरा नहीं कर पाए। इसकी वजह से लोगों को 14 घंटे के बाद बिजली सप्लाई मिल सकी। बिजली नहीं आने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे कलान उसावा की 33 केवी लाइन को बदलने के लिए शटडाउन लिया था। छह घंटे का शटडाउन पूर्ण होने के बाद भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल करना शुरू कर दिया। वहां किसी ने कॉल तक नहीं उठाई। आधी रात तक लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे। पूरे कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों व मिर्जापुर में बिजली गुल रहने से ब्लैक आउट रहा। रात करीब डेढ़ बजे बिजली आई। इसे लेकर उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी व्याप्त है। एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि किन्हीं कारण से समय पर सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। ठेकेदार को समय के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें