फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभिलेखागार में नकल निकालने को लेकर अधिवक्ता और लिपिक में नोकझोंक

सार

शाहजहांपुर के अभिलेखागार कार्यालय में जमीन की नकल को लेकर दो अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद मामला शांत कराया गया। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। अभिलेखागार में बृहस्पतिवार दिन में दो अधिवक्ता किसी जमीन से संबंधित नकल लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने अभिलेखागार में मौजूद लिपिक से तुरंत नकल निकालने के लिए कहा, लिपिक ने कहा कि प्रार्थना पत्र रख दो समय मिलने पर नकल निकाल दी जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव किया। अभिलेखागार के कर्मचारियों का कहना है कि ज्यादा जरूरत होने पर दो से तीन दिन में नकल निकाली जाती है। वैसे नकल निकालने में एक सप्ताह का समय लग जाता है। कर्मचारियों की संख्या कम होने की वजह से दिक्कत आती है। इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अभिलेखागार के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें