घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। मदनापुर कस्बा निवासी लता नाम की महिला की डायलेसिस हो रही थी। इस बीच बेड को लेकर स्टाफ से कहासुनी हो हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने कॉल करके कुछ लोगों को बुला लिया। तीन गाड़ियों से आए लोगों ने मेडिकल कॉलेज में महिला कर्मचारी समेत स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। डायलिसिस यूनिट के शीशे भी तोड़ दिए।
कॉलेज के अंदर घुसकर मारपीट होने से नाराज कर्मचारियों ने ओपीडी में पर्चे बनाना बंद कर विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में अभी कोई तहरीर दी गई है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।