फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीया जलाते समय मोमबत्ती गिराने पर बच्चों में हुई थी मारपीट

विज्ञापन
बंडा के नारायनपुर गांव में दो मां-बेटे की मौत के मामले में बच्ची से पूछताछ करतीं एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
बंडा। दीपावली के दूसरे दिन दीया जलाते समय सुष्मिता के ऊपर प्रतीक ने मोमबत्ती गिरा दी थी। इसे लेकर दोनों में विवाद होने पर पंकज ने बीच-बचाव करा दिया। इकलौते बेटे से सुष्मिता के आए दिन झगड़ने से आरती खफा हो गई थी। पति के घर से जाने के बाद उसने खुद बेटे को खाने में सल्फास पाउडर मिलाकर खिला दिया। फिर खुद भी खा लिया।
विज्ञापन

दीपावली के दिन पूरे परिवार में काफी खुशियां थीं। आंगन में रंगोली बनाने के साथ ही पूरे घर को दीयों से सजाया गया था। मंगलवार को भी सुष्मिता दीया जला रही थी। तभी प्रतीक खेलते हुए आया। उसने जलती हुई मोमबत्ती गिरा दी। मोमबत्ती की लौ लगने से दोनों में झगड़ा हो गया। अपनी भांजी की आवाज सुनकर पंकज भी दौड़कर आ गए। उन्होंने दोनों को अलग किया।
इस बीच आरती आई और बेटे से झगड़ा करने पर नाराजगी जताने लगी। पंकज ने दोनों को डांट दिया। पत्नी की बातों को नजरअंदाज कर रामलीला मेला देखने निकल गया। आरती इसे लेकर काफी नाराज हो गई। उसने घर में रखा सल्फास पाउडर खाने में मिलाकर अपने इकलौते बेटे को खिला दिया, बाद में खुद भी खा लिया।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने पर पंकज को सूचना दी गई। रात करीब दस बजे मां-बेटे को सीएचसी बंडा ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। हालत गंभीर देखकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में मां-बेटे की मौत हो गई।
परिजन पुलिस को सूचना देना नहीं चाहते थे। उन्होंने चुपके से अंतिम संस्कार करने की योजना बनाई थी, लेकिन किसी ने पुलिस को खबर दे दी। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रदीप राय, सीओ पुवायां प्रवीण मलिक मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण भी पहुंची और सुष्मिता से पूछताछ की।




बहुत कम होता था दंपती में विवाद



पंकज अग्निहोत्री कीटनाशक की दुकान पर काम करता था। वह सुबह घर से निकलकर शाम में आते हैं। दंपती में कभी-कभार ही विवाद होता था।


एसपी ग्रामीण ने बच्ची से की पूछताछ, परिजनों का इंतजार
एसपी ग्रामीण ने पंकज के घर जाकर बच्ची सुष्मिता से पूछताछ की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम बुलवाई। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पूछताछ के दौरान परिजनों ने चुप्पी साध ली। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मृतका की बहन दिल्ली से आ रही हैं। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

बंडा के नारायनपुर गांव में दो मां-बेटे की मौत के मामले में बच्ची से पूछताछ करतीं एसपी ग्रामीण।

बंडा के नारायनपुर गांव में दो मां-बेटे की मौत के मामले में बच्ची से पूछताछ करतीं एसपी ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें