फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: माध्यमिक स्कूलों में स्टाफ नहीं, एलटी ग्रेड के 210 शिक्षकों की कमी

Fri, 25 Apr 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद के माध्यमिक स्कूल बड़े पैमाने पर स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। जीआईसी, जीजीआईसी और राजकीय हाईस्कूल विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। ऐसे में पीटीए के शिक्षकों को लगाकर कार्य कराया जा रहा है। जनपद में प्रवक्ता की बड़े पैमाने पर कमी है।
विज्ञापन


जनपद 13 इंटर कॉलेज और 41 राजकीय हाईस्कूल का संचालन होता है। इन विद्यालयों के लिए 375 एलटी ग्रेड के शिक्षकों की नियुक्ति होना चाहिए, जबकि वर्तमान में मात्र 165 ही कार्यरत हैं। इसी तरह 115 प्रवक्ता के स्थान पर मात्र 29 ही कार्यरत हैं। 41 राजकीय हाईस्कूल के पास मात्र 14 ही प्रधानाचार्य हैं। शेष जगह पर संबद्धीकरण से शिक्षा व्यवस्था का संचालन हो रहा है। जीआईसी में प्रधानाचार्य के 12 स्वीकृत पदों पर मात्र चार ही नियुक्त हैं। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के चलते जीआईसी में पीटीए के जरिये शिक्षकों को नियुक्त कर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि नए शिक्षक जल्द ही आने वाले हैं। उसके बाद पूर्ति हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें