फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पंचायत भवन समेत तीन स्थानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। अलग-अलग स्थानों पर बुधवार की रात चोरी की तीन घटनाओं को चोरों ने अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहीं, ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं को लेकर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुआंडांडा निवासी पंकज ने पुलिस को बताया कि मिशन जल शक्ति के तहत लगाई गई टंकी से गांव में पानी की आपूर्ति होती है। वह टंकी पर ग्राम सहायक के पद पर कार्यरत हैं। 15 मार्च की रात मोटररूम का ताला तोड़कर उसमें रखा इनवर्टर और दो बैटरियां चोरी कर लीं गई। दूसरे दिन चोरी की घटना की जानकारी हुई।
वहीं, ग्राम प्रधान बृजेश वर्मा ने बताया कि उसी रात पंचायत भवन में चोरी हो गई। चोरों ने प्रिंटर, मॉनीटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा मोहल्ला घेरचौबा निवासी सीमा ने बताया कि वह बुधवार शाम परिवार के साथ एक रिश्तेदार की बरात में गईं थीं। रात में किसी समय चोर कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये की नकदी ले गए। इंस्पेक्टर जुगल किशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें