फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गश्त के दौरान बृहस्पतिवार रात पुलिस ने क्षेत्र के गांव रामपुर वैन के तिराहे से चोरी के जेवरात समेत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन




थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि गिरफ्तार कुंदन उर्फ पिनिया जनपद फर्रुखाबाद के थाना कादरी गेट के गांव लकूला का रहने वाला है। पूछताछ में कुंदन ने बताया कि उसने 11 सितंबर को क्षेत्र के गांव कूरेबंडा निवासी रामनिवास सहित कई अन्य लोगों के घरों में ताला तोड़कर चोरियां की थीं। उससे सोने की दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मंगलसूत्र, चांदी के एक जोड़ी बिछुए, पायल, चांदी का कड़ा, तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी के अनुसार कुंदन के गांव का ही रहने वाला उसका साथी सज्जन भाग निकला। कुंदन के खिलाफ कादरी गेट थाने में विभिन्न धाराओं में आठ व जलालाबाद में दो मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें