शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त विवेक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक गैस सिलिंडर और मोबाइल बरामद किया है।
आरसी मिशन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 24 अप्रैल को एक महिला ने घर से दो मोबाइल और दो घरेलू गैस सिलिंडर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने 13 मई को अभियुक्त अनूप उर्फ नन्हेलाल को गिरफ्तार किया था। 21 मई को रात करीब साढ़े नौ बजे रौसर कोठी चौराहा से रौसर कोठी गांव के रहने वाले विवेक को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में विवेक ने बताया कि उसने और अनूप ने मिलकर 24 अप्रैल की रात को चोरी की थी। उन्होंने चोरी का सामान आपस में बांट लिया था। विवेक की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का एक गैस सिलिंडर और एक मोबाइल बरामद किया। संवाद