बंडा (शाहजहांपुर)। पुलिस ने 525 ग्राम अफीम मिलने के आरोप में पीलीभीत के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी कब्जे में ली है।
पुवायां सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि अभियान के तहत गश्त पर निकले उपनिरीक्षक प्रदीप चौधरी ने सूचना के आधार पर मकसूदापुर नहर पुल के पास नरेंद्र को गिरफ्तार किया। पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के भिलैया गांवखेड़ा के नरेंद्र की बाइक की तलाशी लेने पर सीट के नीचे से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद