फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा पर खाना खाने गया युवक कोला पुल पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। खाना खाने के लिए ढाबा पर गया युवक रोड पर लहूलुहान हालत में मिर्जापुर-जलालाबाद रोड कोलाघाट पुल पर पड़ा मिला। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई है। परिवार वाले युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इसे हादसा बता रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जरीनपुर गांव के तारापुर तिराहा निवासी कुनेंद्रपाल मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा मदनमोहन उर्फ सकटे मिश्रा (35) शनिवार शाम जलालाबाद ढाबा पर खाना खाने गया था। देर रात उन्हें जलालाबाद पुलिस ने सकटे के मिर्जापुर- जलालाबाद रोड रामगंगा के कोलापुल पर घायल हालत में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने उसे जलालाबाद सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। परिजन सीएचसी पहुंचे और उसे बरेली के अस्पताल में लेकर निकले जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। इधर, मां उर्मिला देवी का आरोप है कि सकटे की हत्या की गई है। उन्होंने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। बहन अंजू ने भी उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि रात में एक दोस्त ने भाभी (सकटे की पत्नी) के मोबाइल पर फोन भी किया था, जिसने सकटे को घर छोड़ने आने के बारे में कहा था।
घर का इकलौता बेटा था सकटे
मदनमोहन उर्फ सकटे की चार बहनें अर्चना, गीता, अनीता व अंजू हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सकटे माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में माता-पिता के अलावा सकटे की पत्नी मीरा और सात साल का बेटा, पांच साल की बेटी रिया और दो वर्ष का बेटा कान्हा है।
विज्ञापन

शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर से मदनमोहन उर्फ सकटे घायल हुआ था, जिसकी बाद में मौत हो गई। युवक के परिजनों द्वारा लगाये जा रहे आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - ब्रह्मपाल सिंह, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें