फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें-मुन्नों ने किया जागरूक

Wed, 12 Aug 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल एकेडमी में नन्हें-मुन्नों की तीन दिवसीय गोष्ठी के दूसरे दिन स्वच्छ भारत, पर्यावरण, जल संरक्षण, धूम्रपान, बेटी बचाओ, बालश्रम, पॉलीथिन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उपस्थितजनों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के बीच उन्होंने पोस्टर के माध्यम से अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी। प्रकृति को बचाने के लिए बच्चों ने फूल, तितली, वृक्ष आदि के रूप में अपने को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थापक कर्नल केके चौधरी ने रीना अग्रवाल, ऋतिका अग्रवाल, निदेशक नीला चौधरी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात करीब डेढ़ सौ बच्चों ने बारी-बारी से अपनी बात सभी के समक्ष रखी। निर्णायक मंडल में रीना अग्रवाल, ऋतिका अग्रवाल और डॉ. मणिका चौधरी शामिल रहीं। आयोजन में सुजाता भट्टाचार्या, शिखा शुक्ला, प्रज्ञा अवस्थी, नेहा सक्सेना, आरती तनेजा, सुरभि, निकिता, प्रीति, शिवाली, मिताली, श्रुति, श्रद्धा, प्रिया, निखिल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें