कांट। मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी निवासी 25 वर्षीय अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम अवनीश का शव मदनापुर मार्ग पर स्थित एक आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौर्य ने जांच की। बड़े भाई अवधेश ने पुलिस को बताया कि अवनीश भट्ठे पर काम करता था। एक घंटे पूर्व ही घर से निकला था। उसकी मौत से पत्नी रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल
रोजा। जमुही में सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गांव कटिया कम्मू निवासी मोहम्मद फैज और मासाद बाइक से जा रहे थे। रोजा की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर स्वामी और बाइक सवार एक ही गांव के थे। उनका समझौता हो गया है। संवाद
छात्रा के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो
पुवायां। छात्रा के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने और छेड़खानी करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 29 दिसंबर को अपनी सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में करन और अरब सिंह ने उससे छेड़खानी की। धमकाने से बेटी डर गई। 30 दिसंबर को आरोपियों ने पुत्री के मोबाइल पर अश्लील फोटो और मेसेज किए। मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी गई कि शादी कर लो नहीं तो घर से उठवा लेंगे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
ट्रेन में चढ़ते समय मोबाइल चोरी
शाहजहांपुर। गाजियाबाद के जयंतीपुरम निवासी जयपाल सिंह ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से गाजियाबाद से शाहजहांपुर के लिए सफर कर रहे थे। गाजियाबाद में चढ़ते समय उनका मोबाइल व पर्स चोरी हो गया। पर्स में 12 हजार रुपये और दस्तावेज थे। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमे को गाजियाबाद शिफ्ट किया जाएगा। संवाद