फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गलत दिशा में आई कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
पप्पू गौतम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
देवकली। नए साल की सुबह बंडा थाना क्षेत्र के नभीची मार्ग पर देवकली गांव के पास हादसा हो गया। गलत दिशा में आई कार की टक्कर लगने से बाइक सवार पिपरा जप्ती गांव निवासी पप्पू गौतम (36) की मौत हो गई। कार चालक हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पप्पू मेहनत-मजदूरी कर गुजरबसर करते थे। नए साल पर काम की छुट्टी कर सुबह करीब दस बजे वह घरेलू सिलिंडर लेने के लिए बंडा जा रहे थे। जैसे ही वह देवकली गांव स्थित धान मिल के पास पुलिया पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंचती जब तक पप्पू की सांसें थम चुकीं थीं।
पिता श्यामलाल ने बताया कि पप्पू तीन बेटों में सबसे बड़ा था। घर पर बच्चे नववर्ष की खुशियां मना रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां प्रेमवती, पत्नी ललिता रोते-रोते बेहाल हो गईं। परिजनों ने बताया कि बेटी काजल, सौम्या, बेटे कार्तिक व आयुष की जिम्मेदारी ललिता के कंधों पर आ गई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार कब्जे में ले ली गई है। घायल चालक को अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
बीसलपुर (पीलीभीत)। बरेली मार्ग पर गांव मंडरा सुमन मोड़ पर बुधवार की देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी करण कुमार और शाहजहांपुर के कस्बा पुवायां निवासी विपुल कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाय। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। संवाद

पप्पू गौतम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें