फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 27 Apr 2024 05:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। बदायूं जिले के थाना बिल्सी के गांव बेनी निवासी अरुण (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपनी ससुराल आया था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

अरुण की चार साल पहले कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में ओमप्रकाश की पुत्री रिंकी से शादी हुई थी। शादी के बाद से दंपती के बीच मतभेद हो गए थे। काफी समय से रिंकी अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ मायके में पिता ओमप्रकाश के घर रह रही है। बृहस्पतिवार को अरुण अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आया था।
शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। सास आशा सिंह, साला दीपक सिंह ने शुक्रवार को उन्हें सीएचसी लेकर आए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचायतनामा भरा था, पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार, अरुण शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें