फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को पीटकर गंभीर रूप से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। राजनपुर मार्ग पर एक गैस एजेंसी के पास शुक्रवार को दोपहर बकरियां चरा रहे मोहल्ला काकड़ निवासी सदन कुमार को गांव के कुछ लोगों ने घेरकर रंजिशन गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियाें ने सदन को लोहे की रॉड और तमंचे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

सदन के बेहोश होकर गिर जाने पर आरोपी भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। बाद में घरवाले सदन को तुरंत सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अपराध निरीक्षक सुनील यादव ने बताया कि मौका मुआयना करके पुलिस हमलावरों की पहचान और घटनास्थल के हालात की जांच कर रही है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें