फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती से जबरन शादी करना चाहता है युवक, चाचा के साथ मिलकर दे रहा है धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। पुत्री की शादी के लिए दबाव बनाने और गलत पोस्ट डालकर छवि धूमिल करने के आरोप में पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव रानीगंज निवासी विमलेश कुमार उनकी पुत्री से प्रेम करने की बात कहते हुए शादी करने का दबाव बना रहा है। विमलेश सोशल मीडिया पर गई गलत पोस्ट डाल चुका है। विमलेश और उसका चाचा अपने रिश्तेदार के माध्यम से लगातार दबाव बना रहे हैं।
आरोपी उनको धमकी दे रहा है कि शादी नहीं करने पर कोई भी घटना हो सकती है। आरोपी उनके एक दामाद को भी फोन कर और पोस्ट डालकर परेशान कर रहा है और धमकी देता है कि शादी नहीं कराओगे तो पछताओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर पुत्री ने बताया कि विमलेश उसको काफी दिन से परेशान कर रहा है। वह विमलेश से शादी नहीं करना चाहती है। विमलेश की हरकतों से उनका समाज में काफी अपमान हो रहा है। इससे वह और परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। खुटार पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई थी।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर विमलेश और रामकिशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें