फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर पोसिल गांव के पास शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर लगने से बाइक पर सवार गांव पलिया दरोबस्त निवासी अनमोल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बरेली के एक इंस्टीट्यूट से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं और हादसे के वक्त बाइक से बरेली जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली को मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली अपने कब्जे में लेकर घायल अनमोल को सीएचसी पर भेजा। वहां से घरवाले उसे बरेली रेफर करा ले गए और वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज करा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें