जलालाबाद। फर्रुखाबाद की तरफ जा रहे ओवरलोड ट्रक से याकूबपुर तिराहे के पास बृहस्पतिवार की रात जूट का एक बंडल उधर से गुजर रहीं याकूबपुर की पूजा गुप्ता के सिर पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पूजा उस वक्त तिराहे पर लगने वाली दुकान से चाऊमीन लेकर घर जा रहीं थीं। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को उठाने का प्रयास किया। तब तक ट्रक लेकर उसका चालक भाग गया। दुकानदारों ने घायल पूजा को सीएचसी भेजा और वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। संवाद