फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कमरा बंद कर युवक ने कनपटी पर मारी गोली, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी युवक ने शुक्रवार रात कनपटी में गोली मार ली। उसका लखनऊ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

मनोज मिश्रा अपनी छोटी बहन के साथ नीचे बने कमरे में रहता हैं। उसका बड़ा भाई परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात बहन ने खाना बनाया और टीवी देखने लगी। इस बीच मनोज ने कमरा बंद किया और कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े।
खिड़की तोड़ी तो मनोज खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इस बीच परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर देख उसे रात को ही लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल मनोज को लखनऊ रेफर किया गया है। पूछताछ में पता चला कि वह शराब अधिक पीता है। तमंचा मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें