फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव मजरा गुधनी निवासी रामखिलौना की 16 वर्षीय पुत्र पूजा की शनिवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन पूजा को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान पूजा ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के बाद पुवायां पुलिस ने शाहजहांपुर पहुंचकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पूजा के परिजन विषाक्त पदार्थ खाने की बात कह रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी मिल सकेगी। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें