शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज की बालाजीनगर कॉलोनी निवासी नदीम अली खान के मकान में किराये पर रहने वाले 25 वर्षीय अफजाल की मौत हो गई। वह लखनऊ जिले के राजाजीपुरम कॉलोनी के निवासी थे।
पुलिस के अनुसार, क्यूआर कोड बनाने का काम करने वाले अफजाल ने तीन दिन से दरवाजा नहीं खोला था। शुक्रवार को दिन में दो बजे कमरे के अंदर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर अफजाल मृत अवस्था में पड़े थे। लोग उसे बीमार बता रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। संवाद