शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के ढुकरी बुजुर्ग निवासी 30 वर्षीय दयाराम ने शराब पीने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बहनोई लेखराम ने बताया कि मजदूरी करने वाले दयाराम शनिवार को शराब पीकर आए थे। परिवार में झगड़ा होने पर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर गए। यहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लेखराम के अनुसार, पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई थी। संवाद