शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में बोलती अति
शाहजहांपुर। सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में किया गया। नारी शक्ति की भूमिका को सम्मान देने व सामाजिक परिवर्तन की दिशा में सामूहिक कार्य की प्रेरणा के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस की बौद्धिक महानगर प्रमुख मंजुला बाथम समेत अन्य अतिथियों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
अतिथियों ने कहा कि बालिकाएं राष्ट्र का भविष्य हैं, उन्हें शिक्षा और संस्कार के माध्यम से सशक्त बनाना ही असली समाजसेवा है। नारी केवल परिवार ही नहीं, पूरे समाज की धुरी है। उसका सम्मान ही समृद्ध भारत की नींव है। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोबा सेवा आश्रम की सचिव विमला बहन, शिक्षिका ममता ने किया। संजय विद्या मंदिर की आचार्य स्नेहलता श्रीवास्तव ने आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय, उप प्रधानाचार्य वसंत कुमार त्रिवेदी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद