फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मजदूरों ने जुलूस निकाला

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते असंगठित मजदूर यूनियन के पदा​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। असंगठित मजदूर यूनियन ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस बीच राज्यपाल और डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन

सोमवार को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि विकसित भारत गारंटी योजना व आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम को रद्द किया जाए। कार्य के घंटे और चारों श्रमिक विरोधी कानूनों को रद्द करने, प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड का गठन करने, शहर में लेबर अड्डा बनवाने, ठेकेदारों का लेबर सप्लाई लाइसेंस श्रम विभाग से अनिवार्य करने आदि की मांग भी की गई। प्रदेश सचिव आफताब अहमद, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद, प्रदेश संरक्षक सुबोध रावत, राधेश्याम गुप्ता, सतीश कुमार, मतलूब अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें