फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम रुका

Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम रोक दिया गया है। अभी चार-पांच माह में मात्र 20 फीसदी काम ही हो पाया है। चर्चा है कि योजना के तहत धन खत्म हो गया है। जबकि, अधिकारी टिन शेड हटाने के लिए कार्य रोके जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को ए ग्रेड प्राप्त है, लेकिन यहां पर अभी तक वह सुविधाएं नहीं हैं जो बरेली और मुरादाबाद जैसे रेलवे स्टेशनों पर मौजूद हैं। यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए सीढि़यों से चढ़कर फुटओवर ब्रिज पार करना पड़ता है। ऐसे में बीमार, बुजुर्ग और दिव्यांगों को सबसे ज्यादा समस्या होती है।

इसको ध्यान में रखकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल सुविधाएं दी जाएंगी। दो मंजिला भवन, पार्किंग स्थल, स्टेशन के दोनों ओर से शहरवासियों के लिए कनेक्टिविटी को प्रवेश द्वार को विकसित किया जाएगा। अवरोध मुक्त और विशाल सर्कुलेटिंग एरिया बनेगा और उसका सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन

वेटिंग रूम, एग्जीक्यूटिव लाउंज, एफओबी, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। इन सभी कार्यों को कराने के लिए करीब 17 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई हुई थी। इसमें से कुछ धन प्राप्त होने पर कार्य शुरू करवाया गया, लेकिन अभी से धन खत्म होने की चर्चा होने लगी है। वहीं, रेलवे के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अभी प्लेटफार्म के टिन शेड हटवाने का काम हो रहा है। इसलिए मिट्टी आदि डालकर ऊंचा करने का काम रुका हुआ है।


तीन नंबर प्लेटफार्म पर आने ट्रेनें चार पर रोकी जा रहीं
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को पिछले चार-पांच माह से ऊंचा करने का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से इन प्लेटफार्म पर रुकने वाली ट्रेनों के प्लेटफार्म बदल दिए गए। प्लेटफार्म नंबर चार पर बरेली की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। ऐसे में पहले जहां यात्रियों को एक नंबर प्लेटफार्म से सीढ़ी चलकर दो नंबर पर जाना होता था, अब उन्हें तीन प्लेटफार्म पार कर चार नंबर पर जाना पड़ रहा है।
-
फुट ओवरब्रिज का भी चल रहा काम

प्लेटफार्मों को ऊंचा किए जाने के साथ ही मालगोदाम की ओर से फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए बेस तैयार किए जाने का काम भी पिछले दो माह से चल रहा है। रेलवे स्टेशन पर दो फुट ओवरब्रिज तैयार होंगे। इनमें एक फुट ओवरब्रिज मालगोदाम की ओर से शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल लाइन के प्लेटफार्म की ओर उतरेगा। दूसरा वर्तमान में बने फुट ओवरब्रिज की जगह पर बनाया जाएगा। फुटओवर ब्रिज को एस्केलेटर लगाए जाने के हिसाब से बनाया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम चल रहा है। वर्तमान में टिन शेड को हटवाया जा रहा है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद ही टेंडर हुए हैं। कार्यदायी संस्थाएं कार्य में जुटी हैं। संबंधित कार्य पूर्ण होने में पांच से छह माह का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन

- राजीव दीक्षित, आईओडब्ल्यू, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें