फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कचहरी के पास पति से लिपटकर रोने लगी महिला

Fri, 20 Feb 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कचहरी रोड पर शुक्रवार को मुकदमे की तारीख पर कचहरी आए युवक से उसकी पत्नी लिपट गई और साथ लेकर चलने की बात कहने लगी। लोगों की भीड़ लग गई। गेट पर तैनात पुलिसकर्मी भी आ गए। दोनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मामला मदनापुर थाना क्षेत्र का है। महिला काफी समय से बेटी के साथ मायके में रह रही है। महिला ने पति पर मुकदमा कर रखा था, जिसकी तारीख पर दोनों आते हैं। शुक्रवार को महिला भावुक हो गई और पति से लिपटकर रोने लगी। इस बीच आए ससुर ने कहा कि मुकदमा उन्होंने नहीं, बल्कि बहू ने किया है। मुकदमा वापस लेती है तो कोई दिक्कत नहीं। इसके बाद दोनों पक्ष बातचीत करते हुए चले गए। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि थाने में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें