फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑटो की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, चालक पर प्राथमिकी

Fri, 20 Feb 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। तिलहर-निगोही मार्ग पर स्थित चीनी मिल रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से रेलवे फाटक टूट गया। इससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जीआरपी की ओर से आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जीआरपी के बिलपुर चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे गोरा बकानिया निवासी विजय निगोही की ओर से ऑटो लेकर आ रहा था। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तिलहर-निगोही मार्ग स्थित चीनी मिल रेलवे फाटक पर टक्कर मार दी। इससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। फाटक टूटने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों और रेलवे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया। जीआरपी चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि मामले में ऑटो चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें