फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला ने चौखट से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। किसी बात से नाराज लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी गौरी पांडेय (38) ने रविवार रात चौखट से लटककर जान दे दी। जानकारी होने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घरवालों ने गौरी को फंदे से नीचे उतरा और सांस चलती देख उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटी और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। मृतका का मायका सदर बाजार क्षेत्र में है। 15 दिन पूर्व परिवार में कोई गमी भी हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें