फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के गवाह ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
संतराम का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सिंठौली निवासी पूर्व प्रधान दाताराम राठौर के 45 वर्षीय पुत्र संतराम ने फंदे से लटककर जान दे दी। आरोप है कि पंचायत चुनाव के दौरान हत्या के एक मुकदमे में गवाह होने के चलते आरोपी संतराम से राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संतराम बृहस्पतिवार रात छत के ऊपर टिन शेड के नीचे जाकर लेट गए थे। रात में टीनशेड की बल्ली में रस्सी के फंदे से लटक गए। सुबह उनका शव लटकता देखकर भाई नंदराम ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पर चचेरे भाई विजय ने बताया कि उनके पिता सियाराम की पंचायत चुनाव के दौरान हत्या कर दी गई थी। उस हमले में संतराम को भी चोटें आई थी।
आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने संतराम को प्रमुख गवाह माना था। विजय का आरोप है कि गवाह से राजीनामा करने के लिए आरोपी दबाव बना रहे थे। उनसे प्रताड़ित होकर संतराम ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें