बिजलीपुरा स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत:
- फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
शाहजहांपुर। स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट ने बाल दिवस पर हुए आयोजनों के विजेताओं को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ.केपी गुप्ता और विशिष्ट अतिथि संजय गुप्ता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले सत्यम को प्रथम पुरस्कार दिया। रोहित ने दूसरा और कुनाल गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। संस्था के अध्यक्ष कुमार सागर ने अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। पंजाब नेशनल बैंक की केरुगंज शाखा के बैंक मैनेजर सुधांशु बाजपेई ने भी विचार रखे। संवाद